Homeझारखंडरांची विश्वविद्यालय का तीन सदस्यीय नैक की टीम ने किया दौरा

रांची विश्वविद्यालय का तीन सदस्यीय नैक की टीम ने किया दौरा

Published on

spot_img

रांची: रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) का बुधवार को तीन सदस्यीय डॉ. डीके कामले, डॉ. नीलेश पांडेय और डॉ श्रीकांत स्वामी नैक टीम (NAAC Team) ने दौरा किया।

इस दौरे में नैक के बारे में प्रश्नों का समाधान किया गया। IQAC समन्वयक डॉ स्मृति सिंह (Dr Smriti Singh) ने एक स्लाइड शो के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।

साथ ही रांची विश्वविद्यालय, इसके कॉलेजों में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर (National and International Level) पर खेलों में आरयू के छात्रों के योगदान पर चर्चा की।

डॉ. नीलेश पांडेय ने कहा…

इस दौरन कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार सिन्हा (Ajit Kumar Sinha) ने कहा कि नैक का दौरा रांची विश्वविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है। नैक के सभी विशेषज्ञों को सुनने के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

ऑडिटोरियम (Auditorium) में उपस्थित विभिन्न कॉलेजों के प्रमुखों, डीन और प्रोफेसरों ने अपने सवाल पूछे, जिनका तीनों सदस्यों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. मुकुंद चन्द्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशा कुमार झा, डॉ. जीएस झा, सभी विभागों के हेड, डीन, शिक्षक और प्राचार्य शामिल हुए।

नैक के सलाहकार डॉ. नीलेश पांडेय (Dr. Nilesh Pandey) ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय झारखंड का हीरा है। हम सभी विश्वविद्यालयों में उत्कृष्टता के लिए जो कुछ भी देखते हैं, हमें वह सब रांची विश्वविद्यालय में दिखता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को उचित ग्रेडिंग के लिए सभी आवश्यक मानदंडों के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी।

नैक के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. कांबले ने कहा…

नैक के एकडेमिक विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत स्वामी (Dr. Srikant Swamy) ने रिपोर्ट तैयार करने से लेकर नैक में जमा करने तक की तमाम तकनीकी विधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इनमें गलतियों के कारण अच्छा विश्वविद्यालय या कॉलेज भी पिछड़ जाता है। साथ ही सलाह दी कि आपको सभी दस्तावेज और सहायक दस्तावेज ठीक से तैयार करने चाहिए।

नैक के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. कांबले (Dr. Kamble) ने कहा कि मैं अपने अनुभवों के आधार पर कह सकता हूं कि रांची विश्वविद्यालय एक उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनने की राह पर है।

उन्होंने कहा कि आपको नैक में केवल अच्छे ग्रेड के लिए ही काम नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को पहचानने और उन्हें सुधारने के साथ-साथ अपने विश्वविद्यालय को ऊंचे स्थानों पर ले जाने का भी लक्ष्य रखना चाहिए।

spot_img

Latest articles

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...

हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट...

खबरें और भी हैं...

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...