धनबाद डीसी के निर्देश पर कोयलांचल में तीन और डायग्नोस्टिक सेंटर को किया गया सील

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद डीसी उमा शंकर सिंह के निर्देश पर शनिवार की शाम गोविंदपुर डायग्नोस्टिक सेंटर गोविंदपुर, कौशल्या डायग्नोस्टिक सेंटर दुदानी कॉलोनी गोविंदपुर तथा कौशल्या डायग्नोस्टिक सेंटर टुंडी रोड लोहार बरवा बरवाअड्डा को सील कर दिया गया।

उपायुक्त ने पीसीपीएनडीटी समिति को जिले में सोनोलॉजिस्ट नहीं होने के बावजूद मशीन बंद नही करने वाले विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों को नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया था।

इसी क्रम में आज डॉ. गौतम, निता सिन्हा, आर.के. श्रीवास्तव, दयानंद, मनोज ने उपरोक्त तीनों डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया।

 

Share This Article