हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाए, आरोप-प्रत्यारोप ‘जिम्मेदारी से बचने की कोशिश’ : गोपी

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कैपामंगलम सड़क हादसे के बाद दोषारोपण छोड़कर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा मानकों, उचित डायवर्जन और निर्माणाधीन हिस्सों में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

त्रिशूर: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कैपामंगलम जैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि एक-दूसरे पर दोष मढ़ने से कोई फायदा नहीं होगा। इस हादसे में तमिलनाडु के आठ लगों की मौत हो हो गई थी।

यह हादसा शुक्रवार देर रात डिंडिगुल जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार के कैपामंगलम के पनम्बिक्कुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा जाने से हुआ।

त्रिशूर से लोकसभा सदस्य गोपी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सभी संबंधित पक्षों से गलतियां हुई हैं और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के उन हिस्सों पर सुरक्षित यातयात सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया जहां अब भी निर्माण कार्य जारी है।

गोपी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ‘सख्त’ चेतावनी दी गई है और इस मामले को सार्वजनिक मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं थी।

मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक रूप से बोलना वास्तव में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारियों या दूसरों पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए।

गोपी ने कहा कि जहां भी सड़क का काम पूरा हो गया है, वहां वाहनों को सुरक्षित रूप से गुजरने देने के लिए सही डायवर्ज़न की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि कैपामंगलम में, जहां हादसा हुआ है वहां पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

हादसे के बाद, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और खेल मंत्री ओ.जे. जनीश ने एनएचएआई के समक्ष केरलम में राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों पर बार-बार होने वाले हादसों को लेकर चिंता जताई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने हालांकि मामले में एनएचएआई और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने को लेकर केरलम के मंत्रियों की आलोचना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।