
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अजीब और रहस्यमयी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को “टाइम ट्रैवलर” बताता है और दावा करता है कि वह साल 2050 से आया है। उसका कहना है कि उसने तीसरे विश्व युद्ध के बाद की तबाह दुनिया अपनी आंखों से देखी है। इस दावे ने इंटरनेट यूजर्स को हैरानी और डर दोनों में डाल दिया है।
वीरान दिखा पेरिस और एफिल टॉवर
यह वीडियो टिटॉक अकाउंट @bon.bonclyde से शेयर किया गया है, जहां पहले भी कई एआई और रहस्यमयी वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं। वीडियो की शुरुआत एफिल टॉवर से होती है। कथित टाइम ट्रैवलर दावा करता है कि वह साल 2050 के पेरिस में मौजूद है। वीडियो में एफिल टॉवर जंग लगा और सुनसान दिखाई देता है। आसपास कोई इंसान नजर नहीं आता और सड़कें पूरी तरह खाली दिखती हैं।
टूटे शहर और डरावना भविष्य
वीडियो में आगे नोट्रे डेम कैथेड्रल को भी दिखाया गया है, जो काफी टूटा-फूटा और पुराना नजर आता है। इमारतों पर बेलें उगी हुई दिखाई देती हैं और पूरा शहर वीरान लगता है। वीडियो में व्यक्ति कहता है, “कुछ बहुत बड़ा हुआ है… यहां अब कोई नहीं है।”
लोग बोले- सच या एआई?
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे एआई से बना वीडियो बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे बेहद डरावना और रहस्यमयी मान रहे हैं। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

