आज होगा स्कूल परिसर में नगर पुस्तकालय का उद्घाटन, शहर के अनेक…

बताया गया है कि कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी गणमान्य नागरिक, साहित्यकार शामिल होंगे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: 16 मई को दिन में 12 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर (Syama Prasad Mukherjee High School Campus) में नगर पुस्तकालय मधुपुर (City Library Madhupur) का उद्घाटन होना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन (Hafeezul Hassan) और विशिष्ट अतिथि देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री होंगे।

गणमान्य लोग होंगे शामिल

बताया गया है कि कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी गणमान्य नागरिक, साहित्यकार शामिल होंगे।

सोमवार को उद्घाटन की तैयारी की समीक्षा मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय, अध्यक्ष घनश्याम, अरविंद कुमार डॉ. उत्तम पीयूष, ब्रह्मदेव मंडल प्रिंस गुटगुटिया, प्रेम पाठक, प्रदीप राज पंकज पीयूष (Pradeep Raj Pankaj Piyush), रामसेवक आजाद, महेश मिश्रा, संजय राय, मनोहर आदि ने की‌। सबने नगर पुस्तकालय उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया।

Share This Article