HomeUncategorizedज्योतिष के अनुसार कैसा रहें आपका दिन? किन्हें हैं सावधान रहने की...

ज्योतिष के अनुसार कैसा रहें आपका दिन? किन्हें हैं सावधान रहने की जरुरत जानें…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 

Today’s Horoscope: ग्रहों की चाल बहुत कुछ बताती हैं। आपके जिंदगी हर छोटे बड़े अवसरों पर इनकी अहम भूमिका हो सकती हैं। इसलिए रोजाना राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कैसा रहेगा आपका दिन तथा किन चीजों से सावधान रहने की हैं आवश्यकता। यह राशिफल आपकी चंद्र राशी पर आधरित है।

मेष राशि

निजी व पेशेवर जीवन के कार्यों में ऊर्जा और अत्यधिक उत्साह का अनुभव करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने का समय अच्छा है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें।

वृष राशि

आज का दिन कठिनाई व चुनौतियों से भरा होगा। निजी जीवन व व्यापारिक गतिविधियों में भी कठिनाइयों में चुनौतियों का सामना करना होगा। सुबह किसी बच्ची को ऊनी वस्त्र दान कर दें और गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दे और घायल कुत्ते का उपचार करें।

मिथुन राशि

जीवन में कई बार कठिनाइयों का सामना करना होता है आज का दिन आपको कठोर सत्य का सामना करना होगा। संयम बनाकर रखें क्योंकि आपके संयम की ही परीक्षा आज होगी। किसी सहकर्मी की बात का बुरा ना मानें। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार कर दें। गरीब को चीनी या चावल का दान करें।

कर्क राशि

आज अपने मित्र में सहयोगियों के लिए परामर्शदाता की भूमिका निभाएंगे। किसी विवाद को शांत करने के लिए संयम का सहारा लेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक जिम्मेदारियां आपको एक अच्छा मोड़ देगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को आटे की रोटी दें।

सिंह राशि

बिना वजह किसी से ना उलझें और ना ही किसी के फैसले में हाथ डालें। लोग आपके उत्साह का गलत फायदा उठा सकते हैं अतः अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चलें। गाड़ी धीमे चलाएं। गाय को आटे की रोटी व गुड दें।

कन्या राशि

जीवन का दूसरा नाम संघर्ष है अतः संघर्ष करते रहें। आज का दिन वैसे भी संघर्षों से भर रहेगा। किसी रिश्तेदार या परिचित की बीमारी के बारे में सुनकर मन उदास हो सकता है। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार भी कर दें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें, मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि

छोटी-छोटी बातों पर लोगों से उलझने से बचें और मन में संयम रखें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके बिना वजह की उलझनों से बचाएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गरीब को ऊनी वस्त्र का दान करें और किसी गरीब को भोजन भी करा दें।

वृश्चिक राशि

अगर आप किसी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। अपने अधिकारियों व सहकर्मियों के प्रिय बनेंगे। बंदर को गुड़ चना खिलाएं अथवा केला खिलाएं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

धनु राशि

जीवन में अनुभव आपको काम देंगे और जीवन रोमांच से भरा रहेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। जटिल कार्यों में भी सफलता का अनुभव रहेगा। सुबह किसी गाय को रोटी खिला दें और घायल गाय का उपचार कर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें, ताकि मन में शांति मिले।

मकर राशि

बिना वजह परिस्थितियों को अपने वश में करने की कोशिश ना करें अन्यथा निराशा ही हाथ लगेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है अतः उसके लिए तैयार रहें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। सुबह कुत्ते को रोटी खिला दें और घायल कुत्ते का उपचार भी कराएं।

कुंभ राशि

निजी वह व्यावसायिक कार्यों में चिंता ना करें केवल धैर्य से काम लें। अगर आज किसी जमीन की खरीद परोक्ष करना चाहते हैं तो उसको अभी थोड़ा संयम रखें और आगे के लिए स्थगित कर दें। घायल कुत्ते का उपचार करें और कुत्तों को खाने को दें।

 

मीन राशि

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको रिसर्च के कार्यों में अच्छा आनंद मिलेगा और फल की प्राप्ति भी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता का अनुभव आप आज ले सकते हैं। गाय को चार रोटी के साथ गुड़ दें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...