1 अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी, नेशनल हाईवे पर सफर हुआ महंगा

1 अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि लागू, सभी श्रेणी के वाहनों पर बढ़ा शुल्क, फास्टैग अनिवार्य, नकद भुगतान बंद, नेशनल हाईवे पर सफर अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया।

Neeral Prakash
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : 1 अप्रैल यानी आज से नेशनल हाईवे पर यात्रा करना महंगा हो गया है। टोल दरों में प्रति वाहन 5 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नेशनल हाईवे के इंजीनियर आनंद कुमार ने बताया कि नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अब कार, जीप, वैन और अन्य हल्के वाहनों के लिए सिंगल जर्नी का टोल 75 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है, जबकि उसी दिन की रिटर्न जर्नी का शुल्क 110 रुपये से बढ़कर 115 रुपये हो गया है।

कमर्शियल और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए सिंगल जर्नी का टोल 120 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है, वहीं रिटर्न जर्नी का शुल्क 185 रुपये से बढ़कर 190 रुपये हो गया है।

बस और ट्रक के लिए सिंगल जर्नी का टोल अब 260 रुपये से बढ़कर 265 रुपये हो गया है, जबकि उसी दिन वापसी का शुल्क 390 रुपये से बढ़कर 395 रुपये कर दिया गया है। थ्री-एक्सल कमर्शियल वाहनों के लिए यह दर 280 से बढ़ाकर 285 रुपये (सिंगल) और 425 से बढ़ाकर 430 रुपये (रिटर्न) कर दी गई है।

चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए सिंगल जर्नी टोल 405 रुपये से बढ़कर 410 रुपये और रिटर्न जर्नी टोल 615 रुपये से बढ़कर 620 रुपये हो गया है। वहीं, ओवरसाइज वाहनों के लिए सिंगल जर्नी का शुल्क 495 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये और सेम-डे रिटर्न 755 रुपये से बढ़ाकर 760 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा, सभी प्रकार के वाहनों के मासिक पास में भी 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। निजी वाहनों के वार्षिक पास शुल्क में 75 रुपये की वृद्धि हुई है, जो अब 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो गया है।

नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग के नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अब वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन या फास्टैग के माध्यम से ही भुगतान करना होगा।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।