कोयला चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

सदर पुलिस ने कोयला चोरी के मामले में तुवैद के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सुकरी नदी से अवैध उत्खनन कर बाइक से ईंट-भट्टों तक कोयला पहुंचाने का आरोप।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : सदर पुलिस ने कोयला चोरी के मामले में तुवैद के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में जयमंगल उरांव, अनुज लोहरा और जितेंद्र उरांव शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के पास से तीन बाइक भी जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों सुकरी नदी के पास से अवैध रूप से कोयला का उत्खनन कर उसे मोटरसाइकिल से ईंट-भट्टों तक पहुंचाते थे। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि टोरी में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डंपिंग और ट्रांसपोर्टिंग होती है। फिलहाल होली के कारण दो मार्च से यह गतिविधि बंद थी, लेकिन जल्द ही डंपिंग और ट्रांसपोर्टिंग फिर से शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article