यश की फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर ने मचाई धूम, एक घंटे में मिले 27 लाख व्यूज

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया। ट्रेलर को पांच भाषाओं—हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में जारी किया गया। अमर उजाला के अनुसार, रिलीज के करीब एक घंटे में सभी भाषाओं को मिलाकर ट्रेलर को लगभग 27 लाख व्यूज मिल चुके थे।

हिंदी वर्जन ने मारी बाजी

भाषाओं की बात करें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। एक घंटे में हिंदी ट्रेलर को करीब 12 लाख व्यूज मिले। इसके बाद कन्नड़ वर्जन को 7.74 लाख, तेलुगु को 3.78 लाख, तमिल को 2.68 लाख और मलयालम वर्जन को करीब 90 हजार व्यूज मिले। इससे साफ है कि यश की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है।

ट्रेलर में दिखा यश का खूंखार अंदाज

करीब साढ़े चार मिनट के ट्रेलर में यश का किरदार राया एक्शन, हिंसा और गैंगस्टर दुनिया के बीच नजर आता है। कहानी में पिता-बेटे के रिश्ते, दुश्मनी और बदले की झलक मिलती है। कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देती हैं। ट्रेलर के आखिर में यश के डबल रोल का संकेत कहानी को और दिलचस्प बना देता है।

अब 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टल गई। अब फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने पहले खाड़ी क्षेत्र के तनाव और बाद में रिलीज रणनीति से जुड़े कारणों के चलते तारीख बदली।
Share This Article