आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए: प्रतुल शाहदेव

प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी समाज का बेटा और अपनी सरकार को आदिवासी मूलवासी की सरकार बताते हैं, तो फिर आदिवासी समाज के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? उनका कहना था कि लोकतंत्र में संवाद से ही समाधान निकाला जा सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Siram Toli : झारखंड के रांची में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज अब अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतर आया है। यह बयान उन्होंने सिरम टोली फ्लाईओवर के पास स्थित सरना स्थल के विवाद को लेकर दिया। आदिवासी समाज इस स्थल की रक्षा को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार इस मुद्दे पर चुप्प है।

सरकार की उदासीनता पर प्रतुल का बयान

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आदिवासी समाज का यह आंदोलन असमर्थन और उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आंदोलनरत आदिवासी समाज से बातचीत की जानी चाहिए थी ताकि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सके, लेकिन सरकार पूरी तरह से उदासीन है।

मुख्यमंत्री पर कड़ा हमला

प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी समाज का बेटा और अपनी सरकार को आदिवासी मूलवासी की सरकार बताते हैं, तो फिर आदिवासी समाज के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? उनका कहना था कि लोकतंत्र में संवाद से ही समाधान निकाला जा सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

प्रतुल शाहदेव ने आदिवासी समाज के आंदोलन को लेकर सरकार पर जमकर बोला हमला

प्रतुल शाहदेव ने यह भी कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई आदिवासी समाज के अधिकारों, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा के लिए थी। इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी सोच को संकीर्ण नहीं बल्कि व्यापक रखनी चाहिए और जल्द से जल्द इस गतिरोध को दूर करना चाहिए।

Share This Article