Latest Newsझारखंडझारखंड में मेला देखने जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, छह...

झारखंड में मेला देखने जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, छह की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन मार्ग (Ramgarh-Patratu Fourlane Road) पर हेहल ग्राम में बुधवार की शाम एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकाें में एक बच्ची भी शामिल है।

CM हेमंत सोरेन ने रामगढ़ की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छह लोगों की अकाल मृत्यु अत्यंत कष्टदायक है।

परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों (Bereaved Family Members) को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि घायल तीन लोगों का इलाज (Treatment) जिला प्रशासन की निगरानी में चल रहा है।

12 चक्का ट्रक ने होटल की दीवार को तोड़ते हुए लोगों को रौंदा

12 चक्का ट्रक ने होटल की दीवार को तोड़ते हुए लोगों को रौंदा

जानकारी के अनुसार हेहल निवासी मो मुस्तकिम अंसारी (Mohd Mustakim Ansari) के घर उनके समधी रोचाप पतरातु निवासी शाबिर अंसारी अपनी पत्नी साजदा खातुन, बेटा सनाउल अंसारी और नाती तारिक जमील के साथ आये थे।

वापसी के क्रम में घर के बाहर अपने रिशतेदारों को मुस्तकिम के परिजन विदाई दे रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक ने सड़क के किनारे राजू प्रजापति (Raju Prajapati) के होटल की दीवार को तोड़ते हुए सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।

सभी  लगभग 70-80 मीटर तक घिसटते चले गए

ट्रक ने दो बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक बाइक पर सवार हेसालोंग निवासी पति-पत्नी को भी ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के चक्के में फंस कर सभी लगभग 70-80 मीटर तक घिसटते चले गए।

घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना के बाद पतरातु SDPO डॉ वीरेंद्र चौधरी, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी, एसआई मो सफिउल्लाह, ASI दुर्जय सिंह, परवेज अहमद आदि घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

सभी  लगभग 70-80 मीटर तक घिसटते चले गए

मृतकों का नाम

इस हादसे में हेहल निवासी अलिमुन निशा, एक वर्षीय तारिक जमील, रोचाप पतरातु निवासी साजदा खातून, सनाउल अंसारी और ऐसा लॉन्ग निवासी प्रियंका देवी और उसकी तीन साल की बच्ची दुर्गा कुमारी की मौत (Death) हो गयी।

घायलों के नाम

दुर्घटना में तीन लोग घायल (Injured) हो गये हैं। इसमें इसरायल अंसारी, शाबिर अंसारी और आदित्य कुमार शामिल हैं। आदित्य कुमार और प्रियंका देवी दोनों पति-पत्नी हैं और वे घुटुवा मेला देखने जा रहे थे। मृतका प्रियंका देवी के अलावा अन्य मृतक एक ही घर के हैं।

पुलिस के अनुसार लोगों को रौंद कर भाग रहे ट्रक को बरकाकाना पर पकड़ लिया गया है। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के घुटुवा में विजयादशमी (vijayadashmi) के मौके पर जिले का सबसे बड़ा मेला लगता है।

इस मेला को देखते हुए ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगायी गयी थी। इसके बावजूद कोयला लदा 12 चक्का ट्रक कैसे सड़क पर आयाए यह जांच का विषय है।

इस बार दुर्गापूजा में पूरे जिले में ट्रैफिक की व्यवस्था (Traffic Management) काफी लचर रही। लोगों में इस बात को लेकर भी काफी आक्रोश है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...