ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक सीजफायर का श्रेय, PM मोदी ने मध्यस्थता के दावे को सिरे से किया खारिज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indo-Pak ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सीजफायर का श्रेय खुद को दिया। ट्रंप ने कहा, “मैंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूँ। मैंने एक दिन पहले PM नरेंद्र मोदी से बात की, वे शानदार व्यक्ति हैं। अब हम भारत के साथ व्यापार समझौता कर सकते हैं।” हालांकि, भारत ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया।

मोदी का दो टूक जवाब

G-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा गए PM नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान ने बिना किसी बाहरी मध्यस्थता के अपनी सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद 7-10 मई 2025 को सैन्य कार्रवाई रोकी थी।

मोदी ने स्पष्ट किया, “भारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता और न कभी करेगा। इस्लामाबाद के अनुरोध पर दोनों देशों की सेनाओं ने बातचीत शुरू की, जिसके बाद सीजफायर हुआ।”

ट्रंप का पुराना राग

ट्रंप ने 10 मई 2025 को सबसे पहले भारत-पाक सीजफायर की घोषणा की थी। तब से वे दावा करते आ रहे हैं कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापार रोकने की धमकी देकर संघर्षविराम के लिए मजबूर किया। हालांकि, भारत ने हर बार इन दावों को गलत बताया है।

G-7 सम्मेलन के दौरान ट्रंप और मोदी की मुलाकात तय थी, लेकिन ट्रंप के जल्दी चले जाने के कारण यह नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बात की, जिसमें भारत-पाक तनाव और सीजफायर पर चर्चा प्रमुख रही।

Share This Article