Homeझारखंडइस राइस मिल के MD पर FIR दर्ज, 6 करोड़ रुपए के...

इस राइस मिल के MD पर FIR दर्ज, 6 करोड़ रुपए के धान के गबन का आरोप

Published on

spot_img

Hazaribagh Trupti Rice Mill : DC नैंसी सहाय (DC Nancy Sahay) के निर्देश पर रविवार को हजारीबाग के कोरा थाने में तृप्ति राइस मिल (Trupti Rice Mill) के मैनेजिंग डायरेक्टर पर FIR दर्ज कराई गई है।

मिल पर 6 करोड़ से अधिक के धान के गबन का मामला सामने आया है। FIR जिला आपूर्ति अधिकरारी सुधीर कुमार के आवेदन पर दर्ज कराई गई।

देना था 18458 क्विंटल चावल

बताया जाता है कि पैक्सों से प्राप्त धान के एवज में तृप्ति राइस मिल को 30 नवंबर 2023 तक 18458 क्विंटल चावल देना था। डेडलाइन पूरी होने के बाद भी मिल संचालक ने चावल नहीं दिया।

इस संबंध में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर छानबीन के बाद मिल के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी का निर्णय लिया गया।

गबन के इस मामले से सरकार को 6 करोड़ 11 लाख 64 हजार 85 रुपए और 60 पैसे का नुकसान हुआ। सूचना के अनुसार विभाग डिफॉल्टर राइस (Defaulter Rice) मिलों को ब्लैक लिस्ट करने की भी तैयारी में है।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...