पलामू में TSPC कमांडर अभय यादव ने किया हथियार के साथ आत्मसमर्पण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को टीएसपीसी कमांडर अभय यादव ने पलामू रेंज कट ऑफ पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया।

जानकारी अनुसार उस पर पलामू जिला के चैनपुर और रामगढ़, गढ़वा ज़िला के रमकंडा और रंका के इलाके में कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

अभय यादव के समर्पण की आधिकारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

अभय यादव मूल रूप से पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लेवी के लिए अभय यादव के दस्ते ने चैनपुर थाना क्षेत्र के कई इलाके में घटनाओं को अंजाम दिया है।

अभय यादव के दस्ते में सात सदस्य शामिल हैं। इसमें से अब तक तीन गिरफ्तार हो कर जेल जा चुके हैं।

Share This Article