Latest Newsझारखंडरांची में रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार

रांची में रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने टिकटों की कालाबाजारी (Black Marketing) कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची मंडल (Ranchi Circle) में रेल टिकटों की कालाबाजारी के लिए अभियान चलाए जा रहे।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ हटिया और अपराध शाखा रांची (Ranchi) की संयुक्त टीम ने नामकुम (Namkum) स्थित आरएस ऑनलाइन शॉप में रेल टिकटों की अवैध कालाबाजारी को लेकर छापामारी की।

छापेमारी (Raid) के दौरान दुकान से तीन लाइव और आठ पुराने अवैध ई टिकट (Invalid E Ticket) बरामद किए गए। बरामद टिकट की कीमत 14,700 रुपये था।

मौके पर कंप्यूटर सामग्रियों को जब्त किया गया

असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर RPF पवन कुमार ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ के क्रम में दुकानदार शत्रुघ्न राम ने अवैध रूप (Invalid Form) से रेल टिकटों के कालाबाजारी मे अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

मौके पर E-Tickets और कंप्यूटर सामग्रियों को जब्त किया गया । उसे गिरफ्तार किया गया।

बरामद टिकट का मूल्य 4200 रुपए था

वहीं दूसरी ओर झालिदा स्टेशन पर RPF अपराध शाखा की टीम ने आरक्षण काउंटर (Reservation Counter) के पास शाहिद शेख को पकड़ा।

इसके पास से एक तत्काल रेलवे टिकट (Railway Ticket) बरामद किया गया। बरामद टिकट का मूल्य 4200 रुपए था। उसे भी गिरफ्तार किया गया।

रूपेश कुमार के अगुवाई में संयुक्त जांच की गई

मुरी निरीक्षक रूपेश कुमार के अगुवाई में संयुक्त जांच की गई। रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत दोनों आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...