खूंटी में अफीम की खेती करते दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में एसपी ने बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह गुप्त सूचना मिली कि मारंगहादा थानान्तर्गत ग्राम डांडियादाग में कांची नदी के किनारे-किनारे चोरी-छिपे अवैध रूप से नशीले पदार्थ अफीम की खेती अज्ञात लोगों द्वारा की गयी है।

सूचना के आलोक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आशिष कुमार महली के निर्देश पर मारंगहादा के थाना प्रभारी कामेश्वर कुमारदा के नेतृत्व पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने डांडिया गांव में कांची नदी के किनारे छापामारी की गयी। मौके पर दो व्यक्तियों को दो एकड़ खेत मेें लगी अफीम की फसल के मेढ़ पर मिट्टी चढ़ाने के क्रम में रंगेहाथ पकड़ा गया तथा उक्त भूमि पर लगी अवैध अफीम फसल का नमूना के रूप में अफीम पौधा को संग्रह कर शेष अवैध अफीम फसल को जड़ से नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मारंगहादा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पराउ मुण्डा (47) और बुधन लाल स्वांसी उर्फ सुखराम स्वांसी (19) शामिल हैं।

Share This Article