रांची में चाकू और पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा पुलिस (Argora Police) ने चाकू और पिस्टल दिखाकर सड़क पर मोबाइल और पैसे लूटने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में राहुल सिंह और सुरज कुमार शामिल है। इनके पास से लूट का चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसके अलावा एक आई फोन भी बरामद किया गया है।

फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में रात और सुबह में दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी (Criminal) अकेले आने जाने वाले के साथ चाकू और पिस्टल के बल पर पैसा और मोबाइल लूटने का काम कर रहे है।

सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि जतरा मैदान हरमू के पास दो बाइक पर चार युवकों को किसी व्यक्ति से लूटपाट करने का प्रयास किये है और फिलहाल क्षेत्र में ही घूम रहे है।

इसके बाद टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी (Raid) की जा रही है।

Share This Article