झारखंड के इस जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) की पुष्टि हुई। इनमें टेल्को निवासी 83 वर्ष पुरुष व परसूडीह की 38 वर्ष महिला शामिल है। कुल 172 पॉजिटिव मिलने से सर्विलांस विभाग (Surveillance Department) की सक्रियता बढ़ गई।

अन्य बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में हुए थे भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पॉजिटिव अन्य बीमारियों की इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल (Tata Motors Hospital) में भर्ती हुए थे। लेकिन रूटीन जांच के दौरान दोनों Positive पाए गए हैं। इससे पूर्व फरवरी में भी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जो अब स्वस्थ हैं।

Share This Article