रांची पिठौरिया में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिठौरिया थाना पुलिस (Pithoria Police Station) ने हथियार (Weapon) के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो जिले (Bokaro District) के पेटरवार निवासी तौसीफ रजा और बीरबल कुमार सिंह शामिल है।

इनके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, दो मोबाईल फोन और एक महिंद्रा जायलो कार बरामद किया गया है।

गुप्त सूचना मिली थी

ग्रामीण एसपी (SP) नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ठाकुर गांव की ओर से चार पहिया वाहन से पिठौरिया की ओर आ रहे है।

एसपी (SP) ने बताया कि सूचना के बाद डीएसपी (DSP) मुख्यालय नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीदू बरवाटोली के पास पिठौरिया ठाकुरगांव रोड में चेकिंग करना शुरु किया।

चे कंग के दौरान एक महिंद्रा जायलो कार को रोका गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग भाग निकले।

जबकि दो लोग पकड़े गये। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी और लूट की घटना में पहले भी जेल जा चुके है। अन्य फरार दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article