Homeझारखंडझारखंड : नक्सलियों से मुठभेड़ में दो CRPF जवान घायल, अमेरिकन राइफल...

झारखंड : नक्सलियों से मुठभेड़ में दो CRPF जवान घायल, अमेरिकन राइफल F-16 बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बोकारो जिले के टूटी झरना इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ 154 बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं।

दोनों घायल जवान हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार सिंह और विष्णु सिंह को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर रात की है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान सतेंद्र सिंह के पेट में दो गोलियां लगी हैं। गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है।

जबकि विष्णु सिंह को बुलेट टच करके छाती के पास से निकल गई। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। देर रात मुठभेड़ के बाद से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बोकारो डीआईजी प्रभात कुमार, एसपी चंदन कुमार झा, डीएसपी सहित सीआरपीएफ इलाके में कैंप कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम एलआरपी में निकली हुई थी।

देर रात होने के कारण पुलिस टीम टूटी झरना के पास आराम कर रही थी। इसी दौरान नक्सली दस्ता पुलिस पार्टी के सामने से गुजरने लगी।

नक्सली दस्ते में 25 लाख का इनामी रिजनल कमांडर मिथिलेश यादव और जोनल कमांडर कारू यादव भी मौजूद था।

पुलिस पार्टी को अचानक सामने देख नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम की ओर से भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इसी दौरान एक नक्सली को पकड़ने के चक्कर में दो जवान घायल हो गए।

पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली हथियार छोड़कर भाग गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान अमेरिकन राइफल एफ-16, 15 गोली, एक मैग्जीन बरामद किया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...