Latest Newsझारखंडघाटशिला में पैसों के लेनदेन को लेकर अचानक भिड़ गए दो परिवार,...

घाटशिला में पैसों के लेनदेन को लेकर अचानक भिड़ गए दो परिवार, जमकर हुई मारपीट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: पैसों के लेनदेन (Money Transactions) को लेकर रविवार को दो परिवारों में पहले बहस हुई। उसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट (Beating) हुई।

मामला घाटशिला थाना क्षेत्र में बनकटी पंचायत के झापड़ीसोल गांव का है। बताया जाता है कि यहां के कृष्णा कालिंदी तथा पांडू कालिंदी (Krishna Kalindi and Pandu Kalindi) के परिवार के बीच मारपीट हुई है। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है।

दोनों परिवारों की महिलाओं ने भी एक दूसरे को पीटा

घटना के संबंध में कृष्णा कालिंदी (Krishna Kalindi) ने बताया कि उनके ससुर शिबू कालिंदी से पांडू कालिंदी ने 500 रुपया उधार लिया था। पैसे वापस मांगने पर पांडू कालिंदी ने मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट देख बेटी पायल कालिंदी और पत्नी रानी कालिंदी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो पांडू के घर की महिलाओं ने मिलकर उनकी भी पिटाई कर दी। उन्होंने पांडू कालिंदी के साथ सुखी कालिंदी, जीवन कालिंदी, शांति कालिंदी, दुखी कालिंदी, अरूप कालिंदी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

लाठी-डंडे से भी हुआ प्रहार

कृष्णा कालिंदी के सिर व पीठ पर चोट लगी है, जबकि रानी कालिंदी (Rani Kalindi) की पीठ पर भी लाठी डंडे से प्रहार किया गया है। पांडू कालिंदी ने बताया कि कृष्णा कालिंदी खुद पैसे की मांग को लेकर मारपीट पर उतारू हो गया था।

बीच-बचाव में मारपीट (Beating) हुई है। बाद में दोनों परिवार के लोग थाने में शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...