Homeझारखंडझारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी के दो गुटों ने रखा उपवास, दोनों ने...

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी के दो गुटों ने रखा उपवास, दोनों ने ही मोदी सरकार से पूछे सवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी (Jharkhand Congress Pradesh Committee) की ओर से आज एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम (One Day Fasting Program) रखा गया।

यह उपवास कार्यक्रम (Fasting Program) जय भारत सत्याग्रह के तहत किया जा रहा है। रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री और विधायक उपवास पर बैठे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दूसरे गुट ने डोरंडा में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर (Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar) की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे।

अलग-अलग उपवास स्थल होने के बावजूद दोनों ही गुटों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राहुल गांधी के पूछे सवालों पर PM मोदी की चुप्पी, उद्योपति अडानी के साथ PM  मोदी के संबंध सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस ने एक दिवसीय उपवास रखा।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी के दो गुटों ने रखा उपवास, दोनों ने ही मोदी सरकार से पूछे सवाल-Two groups of Jharkhand Congress Pradesh Committee kept fast, both asked questions to Modi government

सदन में दबाई जा रही है जनता की आवाज

सत्याग्रह कार्यक्रम (Satyagraha Program) के दौरान मौजूद नेताओं ने एक स्वर में कहा पार्टी जनता के लिए लड़ रही है। आज हम जनता के लिए देशभर में आंदोलन कर रहे हैं।

यह पार्टी विशेष का आंदोलन नहीं बल्कि जनता की आवाज है। सदन में बोलने से रोका जा सकता है, सड़कों पर नहीं। नेताओं ने कहा कि LIC-SBI में रखी जनता की गाढ़ी कमाई निजी कंपनी के हाथों सौंप दी गयी।

आज तक इस सवाल का जवाब केंद्र की सरकार ने नहीं दी। देश में बेरोजगारी (Unemployment) चरम पर है। कोई कुछ कहने वाला नहीं है। पार्टी का यह आंदोलन जनता के हित में जारी रहेगा।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी के दो गुटों ने रखा उपवास, दोनों ने ही मोदी सरकार से पूछे सवाल-Two groups of Jharkhand Congress Pradesh Committee kept fast, both asked questions to Modi government

कांग्रेस का ये था मुख्य मुद्दा

यह उपवास कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (All India Congress Committee) के निर्देश पर रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अडानी-मोदी गठजोड़, राहुल गांधी के पूछे सवालों पर PM मोदी की चुप्पी, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की JPC से जांच सहित अन्य मुद्दों को लेकर किया गया है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी के दो गुटों ने रखा उपवास, दोनों ने ही मोदी सरकार से पूछे सवाल-Two groups of Jharkhand Congress Pradesh Committee kept fast, both asked questions to Modi government

हमलावर रहा है कांग्रेस

केंद्र सरकार (Central Government) को लेकर कांग्रेस शुरू से हमलावर रहा है। झारखंड में केंद्र सरकार की नीतियों अप्रैल महीने के शुरुआत में आंदोलन कर चुकी है।

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। झारखंड में जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम अभियान भी चला चुकी है। यहीं से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) राज्य में यात्रा में शामिल भी रहे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...