सिमडेगा में हुए सड़क दुर्घटना में दो मासूम की मौत, गांव में मातम

आज दोनों किशोर के शव का अंतिम संस्‍कार किया गया। इधर गंभीर रुप से घायल रोहित सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बीते दिनों केरिया डेम्बूटोली (Dembutoli) में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। इसको लेकर पुरे गांव में मातम छाया हुआ है।

मृतकों की पहचान नवीन लुगून और अंकित डांग के रूप में हुई है।

परिजनों में मातम पसरा

अंकित की बीमार मां का रो रो कर बुरा हाल था। एकलौते बेटे की मौत की खबर पाकर अंकित के पिता बुधवार की रात ओड़शा के झारसुगड़ा (Jharsuguda) से वापस लौटे।

आज दोनों किशोर के शव का अंतिम संस्‍कार किया गया। इधर गंभीर रुप से घायल रोहित सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि पुलिस मामले में तीव्रता से जांच कर रही है।

Share This Article