रंगदारी वसूली मामले में दो पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने रंगदारी वसूली मामले में दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

यह दोनों पुलिस निरीक्षक पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खास बताए जा रहे हैं। व्यवसाई श्यामसुंदर अग्रवाल ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में परमबीर सिंह के इशारे पर पुलिस कार्रवाई की धमकी देकर 15.27 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज करवाया है।

सीआईडी ने इसी मामले में सोमवार रात पुलिस निरीक्षक आशा कोरके और पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत में परमबीर सिंह पर कुख्यात बदमाश छोटा शकील के नाम पर धमकी दिलवाकर संजय पुनमिया और सुनील जैन के माध्यम से रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया गया था।

सीआईडी संजय पुनमिया और सुनील जैन को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों इस समय पुलिस हिरासत में है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस निरीक्षक आशा कोरके और पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप है।

सीआईडी ने परमबीर सिंह को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसलिए सीआईडी ने पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया है।

Share This Article