कश्मीर मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में दूसरा आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने कहा, एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया जिससे कुल संख्या 2 हो गई। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। तलाशी जारी है।

गुरुवार को पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी उन्होंने अपने बचाव में भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Share This Article