गढ़वा में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव स्थित उरांव टोला में खेत में धान रोपनी के दौरान वज्रपात (Thunderclap) होने से दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इनमें कृष्णा उरांव की पत्नी सुमित्रा देवी (40) एवं अजय उरांव की पत्नी फूलपति देवी (22 ) हैं। दोनों आपस में चचेरी सास-बहू हैं।

बताया जाता है कि शुक्रवार को सात-आठ महिलाएं खेत में धान रोप रही थी। इसी दौरान मूसलाधार बारिश (Rain) के साथ वज्रपात हुआ। इससे दो महिलाएं सुमित्रा देवी और फूलपति देवी गंभीर रूप से झुलस गयीं।

तत्काल दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित (dead) कर दिया।

Share This Article