Ukraine Crisis: गोलीबारी में घायल हुए हरजोत सिंह आज लौटेंगे स्वदेश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी में घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह आज स्वदेश लौट रहे हैं। वह पोलैंड से भारत के लिए रवाना हो गए हैं।

हरजोत सिंह वायु सेना के विशेष विमान से वापस आ रहे हैं। विमान में चढ़ाए जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनका हाल चाल जाना।

आज पोलैंड के एयरपोर्ट से भारत के लिए आखिरी भारतीय वायुसेना के सी- 17 विमान से रूस-यूक्रेन संघर्ष में प्रभावित हुए भारतीय विद्यार्थियों को लेकर वापस लौट रही है।

शाम को यह विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड होगा। गाजियाबाद सांसद जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह भी इसी विमान से वापस आ रहे हैं। उनके साथ लगभग 200 छात्र शामिल हैं और कीव में घायल हुए हरजोत सिंह मौजूद हैं।

हरजोत सिंह के 4 गोलियां लगी है जिसके कारण उनका इलाज जारी है। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए पोलैंड के एयरपोर्ट ले कर आया गया था। यहां से वह भारतीय वायु सेना के विमान से स्वदेश लौट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 मार्च से अबतक 14 विमानो से लगभग 3000 विद्यार्थियों को पोलैंड से वतन वापस लाया गया है।

दरअसल यूक्रेन से निकलने की कोशिश के दौरान हरजोत सिंह के गोलीबारी में घायल हुए थे, जिसके बाद वह 4 दिन तक बेहोश रहे और फिर डॉक्टरों से फोन मांग घर पर सूचित किया था। इसके बाद जब लगातार हरजोत को वापस बुलाए जाने की मांग उठने लगी थी

Share This Article