Ukraine-Russia War : डोनबास में यूक्रेनी सैनिको की गोलाबारी, मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने बनाया बंधक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन पर रूस के हमले के 21वें दिन भी दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। डोनबास में यूक्रेन की ओर से ताबड़तोड़ गोलाबारी की गयी। वहीं मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने पांच सौ से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है।

तमाम अंतरराष्ट्रीय कोशिशों एवं ऑनलाइन वार्ताओं के बावजूद भारतीय समय के अनुसार बुधवार दोपहर तक रूस और यूक्रेन के बीच जोरदार गोलीबारी जारी है।

दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की ओर से दावा किया गया है कि डोनबास में यूक्रेन की सेना की ओर से लगातार गोलाबारी की गयी। यूक्रेन की ओर से 10 मोटार्ड दागे गये।

यह दावा किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने युद्ध में अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर रूस ने कब्जा कर लिया था।

अब यूक्रेन खेरसान पर भी हमला कर रहा है। खेरसान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूस के हेलीकॉप्टरों पर जोरदार हमला बोला।

हमले के बाद उसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं। यूक्रेन की ओर से किए गए हमले में कम से कम तीन हेलीकाप्टरों और सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया।

वहीं रूस भी अपने हमले को रोकने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेनी शहर मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने न सिर्फ ताबड़तोड़ हमले किये, बल्कि 500 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर जारी हमलों में एक 12 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। यूक्रेन के जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है।

यहां नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तेव ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हुआ है।

Share This Article