
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को हेहल स्थित आवास पर नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया। अपने आवास पर उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षद नकुल तिर्की, सुनील यादव और प्रदीप कुमार का अभिनंदन किया। इस मौके पर श्री सेठ ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। संजय सेठ ने पार्षदों से कहा कि वे रांची शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। अपने-अपने वार्ड के विकास और आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का आपका संकल्प पूर्ण हो, ईश्वर से यह कामना करता हूं।
