सरायकेला में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 3 कार सवार की गई जान

लखीराम ने पुलिस को बताया कि सभी उनकी कार में सवार होकर सोमाय सोरेन की शादी में शामिल होने कांदरबेड़ा गए हुए थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एक अज्ञात वाहन ने अचानक एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 4 लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए MGM Hospital पहुंचाया गया।

इनमें 3 की जान चली गई, जबकि एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसा सरायकेला-खरसांवा जिले के चांडिल थाना (Chandil Police Station) अंतर्गत जरियाडीह (Jariyadih) में हुआ।

मृतकों में पाटा निवासी शिबूराम मार्डी, बबलू सोरेन और सागुन टुडू उर्फ सुकराम टुडू शामिल हैं।

विलोम हांसदा घायल है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए TMH रेफर किया गया है। मृतक शिबूराम के भाई लखीराम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शादी में शामिल होकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

लखीराम ने पुलिस को बताया कि सभी उनकी कार में सवार होकर सोमाय सोरेन की शादी में शामिल होने कांदरबेड़ा गए हुए थे।

लौटने के क्रम में सोमवार की देर रात 2.30 बजे जरियाडीह के पास उसकी कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को MGM अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें तीन की मौत हो गई थी।

Share This Article