UP Assembly Election 2022 : प्रदेश में BJP की आंधी, पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक बढ़त बरकरार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। शुरू से ही आगे चल रही भाजपा अपनी बढ़त लगातार बनाए हुए है।

अब तक के रुझानों में बहुमत के आकड़े से आगे बढ़ते हुए भाजपा ने 268 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, सपा 125 सीटों पर और बसपा एवं कांग्रेस क्रमशः चार तथा तीन सीटों पर आगे चल रही हैं।

क्षेत्रवार रुझान

अब तक के रुझानों में भाजपा की बढ़त प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बरकरार है। पश्चिमी उप्र की 97 विधानसभा सीटों में भाजपा 68 सीटों पर आगे है, जबकि सपा 28 और बसपा मात्र एक सीट पर बढ़त बनाए है।

पूर्वांचल की 124 सीटों में भाजपा-78, सपा-41, बसपा-01, कांग्रेस-01 और तीन पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

अवध क्षेत्र की 111 विधानसभा सीटों में से भाजपा-75, सपा-23, बसपा-01 और कांग्रेस-02 सीटों पर आगे चल रही हैं।

इसी तरह रुहेलखंड की 52 सीटों में भाजपा-28, सपा-23 और बसपा-01 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर भाजपा सभी दलों से आगे चल रही है। वर्ष 2017 के चुनाव में भी भाजपा ने बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर विजय हासिल की थी।

Share This Article