प्रेमी ने अपनी नाबालिक प्रेमिका को देह व्यापार में धकेला, इसके बाद जो हुआ…

यह प्रेमी नहीं, निर्दयी कसाई है। कोई भी प्रेमी ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकता है। उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा जिले के Tajganj Police Station क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की को देह व्यापार की दुनिया से मुक्त कराया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Boyfriend Forced his Minor Girlfriend into Prostitution: यह प्रेमी नहीं, निर्दयी कसाई है। कोई भी प्रेमी ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकता है।

उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा जिले के Tajganj Police Station क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की को देह व्यापार की दुनिया से मुक्त कराया। किशोरी को उसके प्रेमी ने धोखा देते हुए बेच दिया था। एक NGO की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा।

इसके बाद किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही दो महिलाओं और तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस दौरान संचालिका मौके से फरार हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रीडम फर्म NGO ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि बसई स्थित अंडे वाली गली में देह व्यापार होता है। पुलिस को सूचना दी गई कि राजस्थान की एक किशोरी दस दिन पहले यहां लाई गई है। उससे देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। सदर SP पियूष कांत राय ने बताया कि देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छुड़ाई गई बच्ची अभी भी दहशत में है। पुलिस की टीम को देखकर उसकी आंखों में आंसू आए गए। उसने पुलिस को अपनी दास्तां बताई। उसने पुलिस को बताया कि आकाश नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। आकाश ने उसे धोखा दिया। उसे बहाने से आगरा लेकर आया। यहां छोड़कर चला गया। किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता अक्सर बीमार रहते हैं। उनका इलाज चल रहा है। मां ने आकाश से रुपये उधार लिए थे और फिर उसे बहाने से लेकर आया था।

Share This Article