बस में दूध के टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, 18 लोगों की गई जान, 30 से ज्यादा जख्मी

News Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

A milk tanker hit the bus from behind: बुधवार की सुबह-सुबह UP के उन्‍नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। बिहार के मोतिहारी से Delhi जा रही एक स्‍लीपर बस में पीछे से दूध केे Tanker ने जोरदार टक्‍कर मार दी। बस और टैंकर दोनों एक्सप्रेसवे पर पलट गए।

इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। 17 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक 18 के शव मोर्चरी में रखे गए हैं। मरने वालों में 14 पुरुष, दो महिलाएं, एक लड़का और एक लड़की शामिल है।

घायलों को पुलिस में पहुंचाया अस्पताल

सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्‍थानीय लोगों की मदद से रेस्‍क्‍यू कर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

हादसे की शिकार हुई बस बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी से मजदूरों को लेकर दिल्ली के भजनपुरा के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे रवाना हुई थी।

बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा- Lucknow एक्सप्रेसवे पर KM संख्या 247 पर गांव गढ़ा के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे Tanker ने टक्कर मार दी।

मच गया हाहाकार

हादसे के बाद हाहाकार मच गया। घायलों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस के बचे हुए लोग मदद के लिए पुकार रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्‍हें बाहर निकालने की कोश‍िश की।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को रेस्क्यू कर अस्‍पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उन्‍नाव हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है। उन्‍होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया Platform ‘X’ पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, ‘जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

Share This Article