देवघर बाबा मंदिर पूजा करने पहुंचा UP का इनामी बदमाश गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar Baba Mandir: उत्तर प्रदेश (UP) के इनामी बदमाश को देवघर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध UP के आजमगढ़, वाराणसी तथा जैनपुर (Jainpur) जिलों में कई मामले दर्ज हैं।

इसके पास से 7.62 की चार गोली बरामद हुई है। UP पुलिस से मिले इनपुट पर देवघर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरदाह थाना क्षेत्र अंतर्गत असवनिया निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह बीते सोमवार को ही देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने के लिये पहुंचा था। वह सारवां मोड़ स्थित शोभा कॉम्प्लेक्स में रुका था।

इसकी सूचना मिलने पर देवघर SP राकेश रंजन के निर्देश पर गठित SIT टीम ने मंगलवार को Shobha Complex के कमरा संख्या-112 से उसे गिरफ्तार किया।

अभिषेक के विरुद्ध आजमगढ़, वाराणसी तथा जैनपुर जिलों में कई कांड दर्ज हैं। इस पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया है।

Share This Article