Latest Newsविदेशअमेरिकी रक्षा अधिकारी का दावा, परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा सकता है...

अमेरिकी रक्षा अधिकारी का दावा, परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा सकता है पाकिस्तान

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: अमेरिका(America) का मानना है कि भारत की लगातार बढ़ती सैन्य ताकत से पाकिस्तान घबरा गया है।

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के शीर्ष खुफिया अधिकारी का दावा है कि भारत की सैन्य ताकत के मद्देनजर पाकिस्तान परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा सकता है।

अमेरिका में इस समय अमेरिकी सीनेट की सुरक्षा सेवा समिति रक्षा विभाग के अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय मसलों पर विचार विमर्श कर रही है।

इस समिति में शामिल सांसदों को अमेरिका की डिफेंस इंटेलीजेंस एजेंसी(America’s Defense Intelligence Agency) के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बैरियर सहित शीर्ष रक्षा अधिकारी दुनिया के विभिन्न मसलों पर जानकारियां मुहैया करा रहे हैं।

इनमें भविष्य की संभावनाओं और अमेरिका की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है

भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में चर्चा के दौरान अमेरिका के शीर्ष खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बैरियर ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत के परमाणु हथियारों की संख्या और भारत की लगातार बढ़ती सैन्य शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दबाव में पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमताओं का आधुनिकीकरण और विस्तार करना जारी रखेगा।

अमेरिकी अधिकारी का मानना है कि भारत के परमाणु हथियारों और पारंपरिक सैन्य बलों की मजबूत स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान परमाणु हथियारों को अपने देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण मान रहा है।

इसके लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि पाकिस्तान इसी वर्ष यानी 2022 में अपने मौजूदा परमाणु हथियारों के साथ प्रशिक्षण कर सकता है।

साथ ही पाकिस्तान द्वारा नई वितरण प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। Pakistan अपनी परमाणु क्षमताओं का आधुनिकीकरण और विस्तार करना भी जारी रखेगा।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...