कब्र से महिलाओं की लाश निकालकर करता था रेप, पुलिस ने…

पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में कहा, मैंने गुरुवार शाम को अपनी मां को कब्रिस्तान में दफनाया था

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape With Dead Bodies : पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर कोरंगी कब्रिस्तान में हाल ही में दफनाई गई महिला की कब्र खोदने और शव का यौन शोषण (Sexual Abuse of a Dead Body) करने का संदेह है।

पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने FIR में कहा, मैंने गुरुवार शाम को अपनी मां को कब्रिस्तान में दफनाया था।

रात करीब 10:30 बजे उसे पता चला कि संदिग्ध ने कब्र को नुकसान पहुंचाया और शव के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि, इलाके के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।

चार महिलाओं की लाशों के साथ किया यौन शोषण

उन्होंने उसकी पिटाई की और इसी बीच स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। बाद में, कोरंगी पुलिस ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध को बाग-ए-कोरंगी कब्रिस्तान (Bagh-e-Korangi Cemetery) में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि वह कब्रिस्तान में महिलाओं के दफ़न पर नज़र रखता था और रात के समय वह मृतकों के साथ जघन्य अपराध करने के लिए कब्र खोदता था।

पुलिस के बयान में कहा गया कि उसने खुलासा किया कि उसने चार महिलाओं की लाशों के साथ यौन शोषण (Sexual Exploitation) किया है।

अवामी कॉलोनी पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर पकड़े गए संदिग्ध के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 297 (कब्रिस्तान में घुसना, आदि), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत केस रजिस्टर किया।

Share This Article