रांची : भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनके रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से गूंजता रहा। प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे।
हरभजन सिंह लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल हिस्सा लेने रांची पहुंचे हैं। रांची पहुंचने पर हरभजन सिंह ने कहा कि छोटे शहरों में ऐसे टूर्नामेंट युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।


गौरतलब है कि 13 फरवरी को लोहरदागा के बीएस कॉलेज मैदान में होने वाले समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे।




