अदा शर्मा ने बताया मानसिक शांति का मंत्र, फोन से दूरी बनाकर रखती हैं खुद को पॉजिटिव

Manu Shrivastava
2 Min Read
अदा शर्मा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने करियर में कई अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अदा ने अपनी फिल्मों, निजी जिंदगी, इंडस्ट्री की राजनीति और कलाकारों के पेशेवर रवैये पर खुलकर बात की।

इस दौरान उन्होंने अपनी मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को बनाए रखने के तरीके का भी खुलासा किया। अदा ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में वह समय-समय पर अपने फोन से दूरी बनाना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि लगातार सोशल मीडिया और मोबाइल में व्यस्त रहने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

प्रकृति और जानवरों के साथ बिताती हैं समय

अदा शर्मा ने कहा, “मेरा सबसे बड़ा मंत्र है कि कुछ समय के लिए फोन को साइड में रख दूं और गौरैया, कौओं तथा प्रकृति के साथ समय बिताऊं।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहना आसान नहीं होता और कभी-कभी वह भी परेशान या उदास हो जाती हैं।

हालांकि, ऐसे समय में वह खुद को याद दिलाती हैं कि उनके नियंत्रण में केवल उनका काम और प्रयास है, पूरी दुनिया नहीं। यही सोच उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती है।

अदा ने बताया कि उन्हें जानवरों और प्रकृति से बेहद लगाव है। उनके साथ समय बिताने से उन्हें सुकून मिलता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। उनका मानना है कि जीवन में छोटी-छोटी खुशियां और आत्मस्वीकृति ही वास्तविक सकारात्मकता का आधार हैं।

Share This Article