हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, जब- तब बर्बाद कर रहे हैं फसलें

जंगली हाथियों के उत्पात से चांडिल अनुमंडल में कुकडू प्रखंड के कई गांवों के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। बार-बार उनकी फसलों को हाथी बर्बाद कर रहे हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल : जंगली हाथियों के उत्पात से चांडिल अनुमंडल में कुकडू प्रखंड के कई गांवों के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। बार-बार उनकी फसलों को हाथी बर्बाद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र के लेटेमदा, छोटालापांग, बड़ालापांग, जागरो, माझीडीह समेत आसपास के गांवों में जंगली हाथी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों में भाई का माहौल है।

इस साल अब तक 6 लोगों की जान हाथियों ने ले ली

हाथियों के डर से लोग शाम ढलने के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस वर्ष जंगली हाथियों ने छह लोगों की जान ली है। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के इन गांवों में तीन दिनों से जंगली हाथियों का झुंड है। वन विभाग इसे रोकने को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला परिषद उपाध्यक्ष को दी। कुकड़ू के जिला परिषद सदस्य सह सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने इस मामले में तत्काल चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी से बात कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा है।

Share This Article