Latest Newsबिहारबिहार में हिंसा एक साजिश, जानबूझकर कराई गई: नीतीश कुमार

बिहार में हिंसा एक साजिश, जानबूझकर कराई गई: नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को सुनियोजित (Well Planned) साजिश बताते हुए कहा कि यह जानबूझकर कराई गई है। उन्होंने कहा कि एक-एक चीज की जांच कराई जा रही है।

पटना में बुधवार को पत्रकारों (Reporters) से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि साजिश के तहत बिहार में हिंसा कराई गई है।

जल्द ही हिंसा का सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ खास नहीं है, सब कुछ नार्मल है।

बिहार शरीफ में जिसने गड़बड़ी की है, उन सभी का पता चलेगा।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक जगह हिंसा हुई जहां उनको जाना था और एक बिहारशरीफ (Biharsharif) में कराई गई।

उन्होंने कहा कि यहां कभी कुछ नहीं होता है, अचानक कैसे हो गया?

घर तक जाकर जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग लगे हुए हैं। हर एक घर तक जाकर जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा।

यह सब कुछ जानबूझकर किया गया है। Biharsharif में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका Agent है। दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी (Ram Navami) पर्व के दौरान बिहार के नालंदा और बिहारशरीफ में हिंसक झड़प (Violent Clash) हो गई थी। फिलहाल दोनो जगह शांति है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...