पलामू में हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत

इस दुर्घटना में बाइक सवार 28 वर्षीय विजय भुइयां की मौत हो गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले के पाटन थाना क्षेत्र के लोईयां गांव में मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम हाईवा और मोटरसाइकिल (Heavy Collision Between Highway and Motorcycle) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में बाइक सवार 28 वर्षीय विजय भुइयां की मौत (Vijay Bhuiyan Death ) हो गई। वहीं बाइक पर सवार 27 वर्षीय सुनील भुइयां गंभीर रूप से घायल है।

घायल युवक खतरे से बाहर

दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवार युवकों को गंभीर हालत में देर शाम मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medini Rai Medical College Hospital) लाया गया।

जहां डॉक्टर ने विजय भुइयां को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील भुइयां को भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। सुनील भुइयां अब खतरे से बाहर है।

मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने MRMCH में विजय भुइयां के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विजय भुइयां (Vijay Bhuiyan) दिहाड़ी मजदूर और दो बच्चों का पिता था।

Share This Article