विश्वेश नेगी ईरान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किए गए

भारतीय विदेश सेवा के 2002 बैच के अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2002 बैच के अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेगी वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं और उनके शीघ्र ही अपना नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्रालय में वर्तमान में संयुक्त सचिव विश्वेश नेगी को इस्लामी गणराज्य ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।’’

पश्चिम एशिया में हाल के महीनों में तनावपूर्ण स्थिति रही है। गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर सैन्य हमले किये गये थे, जिसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

भारत लगातार यह रुख दोहराता रहा है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।