कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए झारखंड में हो रहा मतदान

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद (New president of congress) के चुनाव के लिए सोमवार को झारखंड में भी मतदान हो रहा है।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में शाम चार बजे तक वोटिंग (Voting) होगी। प्रदेश मुख्यालय में हो रहे चुनाव में दो बूथ बनाए गए हैं, जहां डेलीगेट वोट कर रहें है।

19 अक्टूबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

जानकारी के अनुसार अब तक 319 डेलीगेट्स (Delegates) में से 197 सदस्य वोट डाल चुके है।

इनमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख सहित विधायक अंबा प्रसाद, उमाशंकर अकेला, अनूप सिंह, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक बंधु तिर्की नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोट कर चुके थे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर (Mallikarjun Kharge and MP Shashi Tharoor) के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे।

Share This Article