श्री श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई रांची सिटीजन की टीम

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

. इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी भी उपस्थित रहीं

. मंदिर समिति के अध्यक्ष आनंद वर्मा और संजय सिंह ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

रांची : श्री श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर पुराना विधानसभा के सामने के 16 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर कमेटी के विशेष आमंत्रण पर रांची सिटीजन फोरम की पूरी टीम अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में उपस्थित हुई, और साथ ही इस अवसर पर रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित हुई।

सभी को मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने रांची के सभी 53 वार्डों में नागरिकों को चर्चा, संवाद और जागरूकता के माध्यम से जागरुक करने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिसमें से प्रमुख रूप से अध्यक्ष आनंद वर्मा उर्फ छोटू जी, संजय सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, श्रीनाथ राम, रामानंद शर्मा, विजय प्रसाद, विजय वर्मा, महेश प्रसाद, बालानंद पांडेय, शिवशंकर यादव शामिल रहे और रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव विवेक कुमार महारथी, मनीष बक्शी, हरीश नागपाल, शाहिद आलम, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय उपस्थित हुए। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन भव्य तरीके से हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।