कल है मतदान! बैलेट पेपर पर जरा सी चूक से रद्द हो सकता है आपका वोट, जान लें सही तरीका

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Voting is Tomorrow : झारखंड में नगर निगम चुनाव के प्रचार पर अब पूरी तरह से विराम लग चुका है। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी अब 23 फरवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जब बैलेट पेपर में उनकी किस्मत कैद होगी। कल यानी 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है।

इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। ऐसे में कई मतदाताओं के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर बैलेट पेपर से सही तरीके से वोट कैसे डालें?

चुनाव के दौरान बैलेट पेपर से मतदान करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी आपका वोट खारिज करवा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप मतदान की सही प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लें।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन आयोग की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है।

इस वीडियो में साफ, सरल और स्पष्ट तरीके से बताया गया है कि बैलेट पेपर पर सही ढंग से वोट कैसे करना है। वीडियो में बताए अनुसार मोहर केवल एक ही उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के सामने लगाएं। अगर आपने एक से ज्यादा निशान पर मोहर लगा दी, तो आपका वोट अमान्य कर दिया जाएगा।

मोहर लगाने के बाद बैलेट पेपर को ठीक से मोड़ें और फिर उसे निर्धारित बैलेट बॉक्स में डाल दें।

याद रखें, आपका एक वोट बेहद कीमती है। इसलिए मतदान केंद्र पर पहुंचें, नियम समझें और सही तरीके से मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।