रांची JAP-1 में हथियारों की हुई पूजा, दी गयी बलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में सुबह से ही शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना मंदिरों और विभिन्न पूजा पंडालों में (Puja Pandal) हो रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (JAP-1) के जवानों ने मां को खुश करने के लिए फायरिंग के साथ सलामी दी गयी साथ ही मां के चरणों में बलि दी गयी।

हथियार धोखा ना दे और सटीक चले

महानवमी के(Mahanavi) दिन शक्ति के प्रतीक मां दुर्गा के(Maa Durga) चरणों में एके 47, खुखरी, इंसास, कारबाइन सहित अन्य हथियार जो गोरखा जवान प्रयोग में लाते हैं उनकी पूजा की गई।

यह परंपरा बटालियन के गठन के समय से ही चली आ रही है। इनका मानना है कि दुश्मनों से मुकाबले के समय उनके हथियार धोखा ना दे और सटीक चले, इसलिए वे मां दुर्गा के सामने हर नवमी को हथियारों की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से करते हैं।

TAGGED:
Share This Article