मौसम का अलर्ट!, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, अगले सात दिनों तक रहेगा असर

रांची, कोल्हान क्षेत्र, बोकारो, जामताड़ा, धनबाद, रामगढ़, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। पूरे राज्य में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में गुरुवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव का यह सिलसिला 16 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कमी और तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

रांची, कोल्हान क्षेत्र, बोकारो, जामताड़ा, धनबाद, रामगढ़, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। पूरे राज्य में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बीते 24 घंटों में राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। गिरिडीह और मेदिनीनगर में छिटपुट बारिश दर्ज की गई, साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में एक डिग्री की मामूली कमी देखी गई।

बना निम्न दबाव, अगले सात दिनों तक रहेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल में झारखंड में भीषण गर्मी की संभावना कम है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र और हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। खाड़ी के दक्षिण और मध्य हिस्से में बना निम्न दबाव अगले सात दिनों तक असर डाल सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों में रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article