खराब मौसम के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलीकॉप्टर कोलाघाट में आपात स्थिति में उतरा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : खराब मौसम के कारण मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री दमदम से हेलीकॉप्टर से केशपुर जा रहे थे, लेकिन पायलट ने एहतियात के तौर पर कोलाघाट के एक खुले मैदान में उतरने का निर्णय किया।

मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने केशपुर जा रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि बाद में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम मेदिनीपुर जिले में केशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।