पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 173 थाना प्रभारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 173 थाना प्रभारियों का तबादला, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सख्ती बढ़ाई गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। चुनाव से पहले एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आयोग ने राज्य भर में 173 थानों के प्रभारियों (ओसी) और प्रभारी निरीक्षकों (आईसी) का तबादला कर दिया है।

इस अहम फेरबदल में अकेले कोलकाता पुलिस के अंतर्गत आने वाले 31 थाने शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिन महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों को बदला गया है, उनमें कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट और पूर्व मेदिनीपुर जिले का संवेदनशील नंदीग्राम क्षेत्र प्रमुख हैं।

इसके अलावा कूचबिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भी थाना प्रभारियों के तौर पर तैनात कई निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों को नई जगह भेजा गया है।

Share This Article