Homeझारखंडपश्चिम सिंहभूम में अज्ञात बीमारी से 1 सप्ताह में 7 लोगों की...

पश्चिम सिंहभूम में अज्ञात बीमारी से 1 सप्ताह में 7 लोगों की गई जान, स्वास्थ्य विभाग की टीम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के दो गांवों में फैली अज्ञात बीमारी से एक हफ्ते के भीतर सात लोगों की मौत (Death) हो गई है। इनमें पाच बच्चे शामिल हैं। दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से टीम भेजी जा रही है।

बताया गया कि नोवामुंडी के रेंगो टोला और कांतोड़ेया में तीन वर्षीय टुई अंगरिया, विष्णु सिरका की तीन वर्षीय बेटी, मोची चातोंबा के 10 वर्षीय बेटे दरोगा चातोंबा और सात वर्षीय बेटी माई चातोंबा, सिकुर चातोंबा के तीन महीने के पुत्र का निधन एक जैसे लक्षणों के बाद हुआ।

लोगों में जागरूकता की कमी

इनके अलावा 22 वर्षीय कोंदा हेम्ब्रम और 56 वर्षीय सारो बिरुवा की भी मौत (Death) हुई है। इन सभी ने पहले सिर और बदन दर्द की शिकायत की। चार से पांच दिनों में सबकी स्थिति बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव के कमल देव चातोंबा ने बताया कि अब भी गांव के अधिकतर बच्चे बीमार हैं। पिछड़ा इलाका होने के कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। इस वजह से वे अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक और घरेलू उपचार कर रहे हैं।

नोवामुंडी प्रखंड के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र मुंडा (Dr. Harendra Munda) ने बताया कि बीमारी की सूचना सोमवार शाम को मिली है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में भेजी जा रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...